Breaking News
:

राष्ट्रीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता में आरव बाघे ने जीता कांस्य पदक, प्रदेश का नाम किया रोशन

राष्ट्रीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवा कराते खिलाड़ी आरव बाघे ने राष्ट्रीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आरव ने 10 वर्ष (+40 किलोग्राम) आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता और प्रदेश का नाम रोशन किया।


आरव ने इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले तीन मैचों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, सेमीफाइनल में आरव को हार का सामना करना पड़ा और अंत में उन्हें कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। आरव का यह पहला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से बेहतर प्रदर्शन किया।


कोच तुषार परगनिहा ने बताया कि आरव के लिए यह एक बड़ा अवसर था क्योंकि यह उनका पहला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन था। इससे पहले, आरव ने वेस्ट जोन कराते प्रतियोगिता में रजत पदक और सात राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीते थे, जो उनकी शानदार क्षमता और मेहनत का प्रमाण हैं। आरव की उपलब्धि ने प्रदेश में कराते खेल को बढ़ावा देने का काम किया है और आने वाले समय में और अधिक युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us