Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज

Dev Verma
Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
X

Aamir Khan-Gauri Marriage : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने तीसरी बार शादी रचाई है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली।

Aamir Khan-Gauri Marriage : बांद्रा स्थित घर पर हुआ सिंपल समारोह

आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में शादी की। भारी बारिश के बीच यह शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई। शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान शामिल थे।

Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर की तीसरी शादी

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। दूसरी शादी 2005 में किरण राव से हुई, जो 2021 में अलग हो गई। अब गौरी स्प्रैट उनकी तीसरी पत्नी बनी हैं।

Aamir Khan-Gauri Marriage : कौन थे शादी में शामिल मेहमान

शादी में आमिर की बेटी आइरा खान पति नूपुर शिखारे के साथ पहुंचीं। बेटा जुनैद खान भी मौजूद था। क्रिकेटर इरफान पठान, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और फिल्म अभिनेता अमीन हाजी भी शादी में शामिल हुए।

Aamir Khan-Gauri Marriage : पिछले कुछ महीनों से थी चर्चा

पिछले कुछ समय से आमिर खान और गौरी स्प्रैट को साथ देखा जा रहा था। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से हैं और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम किया है।

Aamir Khan-Gauri Marriage : फैंस में खुशी की लहर

आमिर खान की तीसरी शादी की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस ने उन्हें बधाई संदेशों से नवाजा। आमिर ने अपनी पिछली दोनों पत्नियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire