Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेगे आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?

Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेगे आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
X

Aamir Khan: मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी तीसरी शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

निजी समारोह में होगी शादी

जानकारी के अनुसार, शादी का आयोजन आमिर खान के घर पर ही किया जाएगा। फिलहाल किसी भव्य समारोह की योजना नहीं है। हालांकि, बॉलीवुड के कई करीबी सितारों के इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आमिर ने बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है तथा अब दोनों इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं।


कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वेलनेस एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर ने पहली बार मार्च 2025 में अपने जन्मदिन के मौके पर गौरी को सार्वजनिक रूप से मीडिया से परिचित कराया था। गौरी की पिछली शादी से एक बेटा भी है।

आमिर की तीसरी शादी

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से विवाह किया था। वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए थे। अब लगभग पांच साल बाद आमिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।


रिश्ते को नया नाम देने का फैसला

आमिर खान ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें सुकून और स्थिरता का एहसास होता है। उनके अनुसार, दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं और शादी उसी का स्वाभाविक कदम है। अभिनेता की इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire