Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Aam Aadmi Party: 21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में ये नए चेहरे ले सकते हैं शपथ
Aam Aadmi Party: नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार 21 सितंबर को को आम आदमी पार्टी (आप) की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भेजने के साथ 21 सितंबर को नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है।
Aam Aadmi Party: आतिशी के साथ मंत्रिमंडल के साथी भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में छह मंत्री भी शपथ लेंगे। दिल्ली की पूर्व सरकार में आतिशी को छोड़कर गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज मंत्री थे। इन चारों नेताओं को एक बार फिर मंत्री पद मिलेगा और इनके मंत्रालयों में भी बड़ा फेरबदल नहीं होगा, लेकिन दो नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल करने को लेकर विमर्श चल रहा है।
संजीव झा और दुर्गेश पाठक के नाम पर विचार
सूत्रों का कहना है कि अगले तीन से चार महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी कैबिनेट में एक दलित चेहरा, जबकि दूसरा पूर्वांचली शामिल कर सकती है। दिल्ली में इनके मतदाता बड़ी संख्या में हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्वांचली चेहरे के रूप में बुराड़ी से विधायक संजीव झा और राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक के नाम पर विचार किया जा रहा है। संजीव झा बुराड़ी से तीन बार विधायक बन चुके हैं और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, दुर्गेश पाठक लगातार पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। नगर निगम में आप की सत्ता लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कुलदीप कुमार और विशेष रवि को लेकर भी चर्चा
Aam Aadmi Party: मंत्रिमंडल में दलित चेहरे के रूप में कुलदीप कुमार का नाम सबसे आगे है। कुलदीप कोंडली से विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे। दलित चेहरे के रूप में दूसरा नाम करोल बाग से विधायक विशेष रवि का है। यह माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुवार को होने वाली बैठक में मंत्रिमंडल के सभी नामों को तय कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : घर से 100 मीटर पहले खत्म हुआ सफर, सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 2. Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
- 3. Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें UPI पर क्या पड़ेगा असर
- 4. CG Coal Transport Scam: ईडी की कुर्की के खिलाफ निलंबित आईएएस रानू साहू और परिजनों की 9 अपीलें खारिज, अवैध कमाई का स्रोत न मिले तो बराबर मूल्य की वैध संपत्ति भी जांच के दायरे में होगी: हाईकोर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

