Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मवेशी चराने जंगल में गया युवक बना बाघ का शिकार, सिर धड़ से अलग

मवेशी चराने जंगल में गया युवक बना बाघ का शिकार, सिर धड़ से अलग
X

भोपाल। प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मवेशी चराने जंगल के भीतर चल गया था। बाघ ने हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत यह घटना हुई। रुखड परिक्षेत्र में बावनथड़ी गांव के पास बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार भलावी मवेशी चराने जंगल के भीतर गया था।

मवेशी लौटकर गांव में आ गए, लेकिन युवक नहीं आया। तब परिवार वाले स्थानीय बीटगार्ड के साथ लड़के को जंगल में खोजने गए। जहां वह उन्हें मृत मिला।जानकारी के अनुसार मौके पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। हमलावर बाघ ने युवक के धड़ से सिर अलग कर दिया सिर और पैर का कुछ हिस्सा खा लिया था।

बाघ के हमले में युवक की मौत से परिवार व क्षेत्रवासियों डर का माहोल है।मौके पर पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर बाघ ने युवक का शिकार किया है, वह पेंच- कान्हा वन्यजीव कॉरीडोर में आता है। यहां पर वन्यप्राणियों की मौजूदगी और आवाजाही बनी रहती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire