Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बारदाना से लदी कंटेनर में अचानक लगी आग, चालक झुलसा

बारदाना से लदी कंटेनर में अचानक लगी आग, चालक झुलसा
X

महासमुंद: एन एच 53 पर कसीबाहरा के पास एक भयावह दुर्घटना हुई, जहां बारदाना से लदी एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से चालक झुलस गया, लेकिन उसने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। यह घटना पिथौरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस आग की वजह और घटना की जांच कर रही है। आग की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire