Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल...

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल...
X

MP Accident : भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद बाइक को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी। दुर्घटना का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक बस के बंपर में फस गई थी जिसको वह मुश्किल तोड़कर निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



MP Accident : एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक थाने से चंद मीटर दूर डीबी मॉल की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पुष्प ट्रैवल्स की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।


MP Accident : इसके साथ ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया की फिलहाल मृतको की पहचान नहीं हो सकी हैं। प्रारंभिक जांच मे सामने आया है की युवक पासपोर्ट वेरीफिकेशन कराने आये थे। अब पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस के साथ-साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire