Breaking News
Create your Account
बैंक मैनेजर से साठ-गांठ कर 10 करोड़ हड़पने वाला भृत्य गिरफ्तार, 8.65 करोड़ की राशि वसूली...
- Rohit banchhor
- 07 Dec, 2024
इस प्रकार से राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 8 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि को वसूल कर लिया गया हैं।
MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को भृत्य ने बैंक मैनेजर के साथ साठ-गांठ कर अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके लिए फर्जी कागजातों का उपयोग भी किया गया। आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 10 करोड़ की धनराशि को जमीन खरीदने में इस्तेमाल किया। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही है राष्ट्रीय पशु संवर्धन योजना के तहत सब्सिडी का लाभ और जमीन पर करोड़ों रुपए का लोन लेकर गबन की राशि को चुकाने की योजना बनाई थी। जिसको एसआईटी ने समय रहते ध्वस्त कर दिया है इस मामले में जांच कर रही एसआईटी ने प्रकरण के मास्टरमाइंड बीडी नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
MP Crime : आरोपियों ने राष्ट्रीयकृत बैंक एवं निजी बैंक के अलग-अलग अधिकारियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि सेंधमारी की घटना का पता चलने पर बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने कोतवाली थाने में भृत्य और इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन करने का केस दर्ज करवाया था। उसमें बताया कि 30 नवंबर 2023 को संस्था ने इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में पांच-पांच करोड़ की दो एफडी बनवाईं थी। पिछले दिनों एफडी की वस्तुस्थिति पता करने के लिए बैंक में संपर्क किया गया।
MP Crime : तब पता चला कि दोनों एफडी तोड़कर पूरी राशि संस्था के भृ्त्य बृजेंद्र दास नामदेव के एचडीएफसी बैंक के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। इस बीच एफडी पर मिले ब्याज की 66 लाख की राशि भी बृजेंद्रदास के खाते में चली गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस वारदात में फर्जी कागजातों का भी उपयोग किया गया है। पुलिस जांच के लिए एसआईटी गठित की। इसमें बैंक के तत्कालीन मैनेजर नोयलसिंह की भी मिली भगत सामने आई है। जिसके बाद चतुर्थ श्रेणी बृजेंद्र दास नामदेव को गिरफ्तार किया गया।
MP Crime : साथ ही शासकीय पैसों से खरीदी गई 6.4 करोड रुपए की जमीन की रजिस्ट्री की छाया प्रति एवं अन्य फरार आरोपियों द्वारा गबन की गई शासकीय राशि से खरीदे गए भूखंड कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए वह विभिन्न खातों में मौजूद 51 लाख रुपए की राशि को बैंक में होल्ड करवाया गया है। इस प्रकार से राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 8 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि को वसूल कर लिया गया हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
- 2. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 3. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 4. Oscars Rules Changed : ऑस्कर्स के 99 साल के इतिहास में पहली बार बदले 3 अहम नियम, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

