Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
पत्नी की जांच रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास गए थे आर्मी के रिटायर्ड इंजीनियर, बीमारी से तंग पत्नी ने चौथे फ्लोर से लगा दी छलांग...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में स्थित तुलसी टॉवर की चौथी मंजिल से कूदकर बीमारी से परेशान एक महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय महिला के पति डॉक्टर को मृतक पत्नी की जांच रिपोर्ट दिखाने गए थे। उस वक्त महिला घर में अकेली थी। जब वापस लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाश किया जब वह नहीं मिली तो उन्होंने बाहर निकाल कर ढूंढना शुरू किया तब उनकी बीमार पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव का आज पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
MP News : पति मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से रिटायर्ड हैं। घटना के समय वह पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने गए थे। पुलिस के अनुसार, अनीता मंगल (61) तुलसी टॉवर के फ्लैट क्रमांक बी 401 में रहती थीं। पति संजय मंगल एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) में इंजीनियर थे। वर्ष 2012 में रिटायर हो गए थे। वर्तमान में एमपी मेट्रो में कॉन्ट्रैक्ट एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे थे, वहा से भी उन्होंने बीमार पत्नी की देखभाल करने के लिए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने से वह घर में ही पत्नी की देखभाल कर रहे थे।
MP News : पत्नी को हाई बीपी, डिप्रेशन और एंजायटी से पीड़ित थीं। पति संजय जब घर लौटे तो पत्नी का शव टॉवर के बेसमेंट में मिला। मृतका की दो बेटियां हैं। एक यूरोप और दूसरी गुड़गांव में रहती है। टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि मृतका के गिरने का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें सुबह वह मृतका अनीता मंगल टॉवर के चौथी मंजिल से गिरती दिख रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को कई बीमारियां थीं। वह डिप्रेशन में थी। संभवतः इस कारण फ्लैट से कूद कर आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Shooting in Johannesburg: जोहान्सबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
- 3. Raipur City News : लग्जरी कारों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी कर रायपुर में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त
- 4. MP News: बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक योगेंद्र बाबा, दीवार से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

