Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
सरेराह लड़कियो को छेड़कर अंडर गारमेंट्स चुरा रहा था साइको, पुलिस ने दबोचा
भोपाल। राजधानी भोपाल की चुनाभट्टी थाना पुलिस ने सरे राह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर घरों से फीमेल अंडरगारमेंट चुराने वाले साइको को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक महा से चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लड़कियों को छेड़ कर परेशान कर रहा था। साथ ही घरों की छत अथवा बाहर सूखने के लिए डाले गए अंडरगारमेंट्स की चोरी कर रहा था। उसी क्रम में चुनाभट्टी इलाके की एक कॉलोनी में लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी, लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक एक्टिवा सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शातिर आरोपी इजहारुद्दीन ने नंबर प्लेट को ग्लोसी पेपर पर लड़की का फोटो प्रिंट करवा कर उससे ढका हुआ था और स्वयं ने पहचान छुपाने के लिए फेस मास्क लगाया हुआ था। पुलिस ने युवक की एक्टिवा की जब तलाशी ली तो एक्टिवा की डिग्गी से बड़ी संख्या में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स निकले। पूछताछ में आरोपी इजहारुद्दीन ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को कबूल किया हैं। एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
उसके दिमागी संतुलन को लेकर पुलिस मेडिकल करवाने की तैयारी कर रही है। मेडिकल के बाद पता चल पाएगा कि युवक का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। क्या असल में वह दिमागी मरीज है या पुलिस से बचने के लिए साइको होने का नाटक कर रहा हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Retail inflation rate may 2026: मई में आम आदमी को मार गई महंगाई, 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई दर
- 2. UP Accident : घायल को बचाने दौड़े लोग, बेकाबू कार ने रौंदा, दो सगे भाई समेत 5 की मौत
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ के लिए 3,354 करोड़ रुपए मंजूर, 1 जुलाई से लागू होगी 'वीबी जीरामजी'
- 4. Sabarimala Gold Scam: सबरीमाला सोना घोटाले के आरोपी मुरारी बाबू का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

