Breaking News
:

लो-फ्लोर बस में जेबकट ने महिला के पर्स से पैसे निकालने की कोशिश, विरोध किया तो कंडक्टर को चाकू मारकर हुआ फरार

MP News

इलाज के लिए लालाघाटी इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

MP News : भोपाल। राजधानी की लो फ्लोर बसों में जेबकटों द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को शहर के करोंद इलाके में एक लो-फ्लोर बस के कंडक्टर को जेबकट ने चाकू मार दिया। जेबकट महिला यात्री के पर्स से रुपए चुरा रहा था। महिला ने युवक को चोरी करते देख कंडक्टर को आवाज लगाई। कंडक्टर उसे पकड़ने गया तो, वह चाकू मार कर चलती बस से कूदकर फरार हो गया। यह पूरी घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


MP News : बताया जा रहा है कि यह घटना रूट नंबर-306 पर दौड़ने वाली सिटी बस नंबर- एमपी 04 पीए 3283 में हुई। बस करोंद चौराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बस में महिला यात्री के पास जेबकट बैठ गया। वह पर्स से रुपए चुरा रहा था, तभी महिला यात्री ने उसे पकड़ लिया और कंडक्टर कपिल को आवाज लगाई। कंडक्टर तुरंत जेबकट को पकड़ने दौड़ा, तभी जेबकट पैर पर चाकू मार कर भाग गया। घायल कांडेक्टर दीपक लालघाटी से एम्स के बीच चलने वाली सिटी बस में कंडक्टर है, उसे इलाज के लिए लालाघाटी इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us