Begin typing your search above and press enter to search.
चलती कार में लगी आग, कार जलकर हुई खाक, बाल बाल बचा चालक

बिलासपुर: बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र से आगजनी की खबर आई है, जिसमें एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, कार सवार अपनी कार की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहा था, तभी उसकी कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार चालक ने तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के समय कार में आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।
आशंका जताई जा रही है की शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। कार सवार की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन कार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


