Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर किया दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर किया दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर किया दैहिक शोषण,  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
X

सौरभ थवाईत/जांजगीर चांपा: पीड़िता दिनांक 15.05.2024 के सुबह 09:00 सिलाई सिखने जा रही हॅू कहकर घर से निकली है जो शाम तक घर वापस नही आये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 16.05.2024 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 215/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवम अपहृता की पतासाजी हेतु श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।

प्रकरण के आरोपी राजेश कुमार साहू निवासी तुस्मा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.07.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, नीलमणी कुसुम, आरक्षक दिलीप सांण्डे थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire