Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

व्यापार मेले में लगी भीषण आग, 9 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान...

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया।

व्यापार मेले में लगी भीषण आग, 9 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान...
X

MP News : ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में आग लगने से हड़कंप मच गया। 10 नंबर और 14 नंबर छत्री के पीछे स्थित कपड़े और स्पोर्ट्स सामान की दुकानों में आग लगी, जिससे आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। आग लगने की वजह वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना में 9 दुकानें आग की चपेट में आ गईं और लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया।

MP News : फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार पानी डालकर आग को नियंत्रित किया। हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की घटना से मेले में मौजूद सैलानी और दुकानदार दहशत में आ गए। काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कोशिश की। आग की चपेट में आई 9 दुकानों में कपड़े और स्पोर्ट्स सामान की दुकानें शामिल हैं।

MP News : इन दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कारण की पुष्टि नहीं की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire