Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Brazil: शरीर पर बम बांधकर सुप्रीम कोर्ट उड़ाने पहुंच गया शख्स, इस देश में मचा हड़कंप

Brazil: ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने में असफल रहे एक व्यक्ति ने इमारत के बाहर विस्फोट कर खुद को खत्म कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बा

Brazil: शरीर पर बम बांधकर सुप्रीम कोर्ट उड़ाने पहुंच गया शख्स, इस देश में मचा हड़कंप
X
ब्रासीलिया। Brazil: ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने में असफल रहे एक व्यक्ति ने इमारत के बाहर विस्फोट कर खुद को खत्म कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने इमारत खाली कर दी और बाहर आ गए।

Brazil: ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सत्र समाप्त होने के बाद शाम को करीब साढ़े 7 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ऐसे में सभी न्यायाधीश और कर्मचारी सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए।

Brazil: अग्निशमन कर्मियों ने राजधानी ब्रासीलिया में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की पुष्टि की। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। ब्राजील के संघीय जिले की लेफ्टिनेंट गवर्नर सेलिना लियो ने कहा कि संदिग्ध ने पहले संसद की पार्किंग में एक कार में विस्फोटक लगाया था। मगर, इससे कोई हताहत नहीं हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire