Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में बलरामपुर जिले में विशाल आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में बलरामपुर जिले में विशाल आक्रोश रैली
X

आनंद चौरसिया/ बलरामपुर: मंगलवार को बलरामपुर जिले में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और नरसंहार के विरोध में सर्व सनातन समाज द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों और हिंसा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में यह कहा गया कि बांग्लादेश में कई महीनों से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्मादी भीड़ द्वारा तलवारों और अन्य हथियारों से उन पर हमले किए जा रहे हैं, जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं। यह नरसंहार अब भी जारी है, जबकि पूरी दुनिया इन घटनाओं को केवल देखने का काम कर रही है और बड़े देशों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

इस आक्रोश रैली के माध्यम से भारत के सर्व हिंदू समाज ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और भारत सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील की। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire