Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ठंड से ठिठुरे वन्यप्राणी,जंगल के राजा के लिए लगाया गया हिटर...

पार्क प्रबंधन के मुताबिक दिन के वक्त यहां मौजूद शेर, चीते और बाघ समेत अन्य जानवर दिनभर बाड़े में धूप सेंकते रहते हैं, लेकिन रात होते ही इनको सर्दी का खौफ सताने लगता है।

ठंड से ठिठुरे वन्यप्राणी,जंगल के राजा के लिए लगाया गया हिटर...
X

MP News : भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का कहर बना हुआ है। शीतलहर के चलते हर कोई कांप रहा है, ऐसे में वन्यप्राणी कैसे अछूते रह सकते हैं। ठंड के कहर से उन्हें बचाने के लिए प्रबंधन ने भी इंतजाम कर दिए हैं। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वनराज सहित तेंदुए और अन्य वन्यप्राणी पर्दे में आ गए हैं। उनके हाउसिंग में पर्दे लगा दिए गए हैं। हाउसिंग के बाहर हीटर और ब्लोअर लगाया गया है।इसके अलावा जमीन की ठंड से बचाने के लिए गत्ते बिछाए गए हैं।

MP News : उनकी डायट भी चेंज की गई है, गर्म तासीर वाला भोजन दिया जा रहा है। वहीं ग्वालियर जू में वनराज के साथ-साथ अन्य वन्य जीव व पक्षियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां भी उन्हें ठंड से बचाने के लिए हीटर लगाया गया है। हीटर लगाकर पार्क का तापमान नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वन्य जीवों को राहत मिल सके। पार्क प्रबंधन के मुताबिक दिन के वक्त यहां मौजूद शेर, चीते और बाघ समेत अन्य जानवर दिनभर बाड़े में धूप सेंकते रहते हैं, लेकिन रात होते ही इनको सर्दी का खौफ सताने लगता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire