Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक रानी कमलापति के सम्मान में भव्य स्वागत रैली निकाली

इतिहास और संस्कृति को संजोते हुए रानी कमलापति के सम्मान में एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया।

शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक रानी कमलापति के सम्मान में भव्य स्वागत रैली निकाली
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार को इतिहास और संस्कृति को संजोते हुए रानी कमलापति के सम्मान में एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होने वाले ट्रेड फेयर के तहत हुआ। इस आयोजन ने न केवल रानी कमलापति के गौरवशाली इतिहास को उजागर किया, बल्कि आदिवासी संस्कृति, साहस और नारी सशक्तिकरण के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया। रानी कमलापति ब्रिज स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर रैली की शुरुआत हुई। फूलों से सजी रानी कमलापति की प्रतिमा के साथ ट्राले और डीजे पर गूंजते आदिवासी गीतों ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। बाइकर्स का जोश और डीजे की धुनें रैली को और अधिक आकर्षक बना रही थीं।

MP News : रैली में शामिल 500 से अधिक लोगो ने कार और बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली के शुभारंभ मौके पर महापौर मालती राय ने कहा कि रैली में महिलाएं अधिक संख्या में एकत्रित हुई है और वे वाहन रैली के माध्यम से ये संदेश देंगी की रानियां किसी भी विधा में कम नही। वही समापन समारोह में सांसद आलोक शर्मा शामिल हुए उन्होने इस मौके पर कहा कि "भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए मैंने महापौर रहते हुए, जहां रानी कमलापति ने जोहर किया था (छोटा तालाब के ऊपर) उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित कराई और उनके नाम से ब्रिज का निर्माण कराया है। उन्होने कहा कि राजाभोज के नाम से तो मेला आयोजित हो रहा है लेकिन आप रानी कमलापति के सम्मान में ट्रेड फेयर शुरु कर रहे है यह अच्छी बात है। उन्होने आयोजको से कहा कि आप इस तरह का मेला रानी कमलापति पार्क में लगाये जो रानी कमलापति की शौर्य गाथा को बताए।

MP News : इन स्थानों से निकली रैली-
यह रैली कमलापति ब्रिज से शुरु होकर शहर के महत्वपूर्ण मार्गो से होते हुए शोर्य स्मारक गेट नंबर-2 पर समाप्त हुई। रैली के दौरान कलाकारों ने आदिवासी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। रैली रानी कमलापति ब्रिज - पालिटेक्निक चौराहा - स्मार्ट रोड - भारत माता चौराहा, माता मंदिर चौराहा, मेजर नानके पेट्रोल पंप, लिंक रोड नंबर 1 से पीईबी चौराहा से वापस शिवाजी नगर चौराहा, अरेरा हिल्स रोड (ठंडी सडक) से शौर्य स्मारक गेट नंबर-1 पर समाप्त हुई। रैली के मार्ग के दौरान स्थानीय जनता ने फूल बरसाकर रानी कमलापति का जोरदार स्वागत किया।

MP News : रानी कमलापति: साहस और नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति-
रानी कमलापति न केवल अपने राज्य के प्रति वफादारी और साहस की मिसाल थीं, बल्कि उन्होंने नारी शक्ति के महत्व को भी उजागर किया। उनके नेतृत्व और शौर्य ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। इस रैली के माध्यम से उनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए, नई पीढ़ी को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

MP News : आदिवासी गीतों और संस्कृति का रंग-
रैली के दौरान डीजे पर आदिवासी गीतों ने समा बांध दिया। यह पहल भोपाल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और रानी कमलापति के आदिवासी जुड़ाव को सम्मानित करने का प्रतीक बनी। रैली में शामिल लोगो ने पारंपरिक आदिवासी परिधानों को अपनाकर इस आयोजन को और खास बना दिया।

MP News : आने वाले दिनों की खास झलकियां-
16 जनवरी से शुरू हो रहे ट्रेड फेयर के तहत यह रैली इसकी पहली झलक है। 17 जनवरी को 'अतुल्य भारत' थीम पर फैशन शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भोपाल के नागरिकों को मनोरंजन और प्रेरणा का अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। 18 तारीख को दोपहर में इंटर स्कूल ड्राइंग काम्पटीशन, शाम को इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता। 20 तारीख को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओँ को रानी कमलापति अवार्ड से नवाजा जायेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire