Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
कृषि विभाग के सहायक संचालक पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप...
- Rohit banchhor
- 10 Nov, 2024
बताया जा रहा है कि कृषि विभाग के सहायक संचालक ने महिला कर्मचारी को ऑफिस की सीढ़ियों पर अकेला पाकर गंदी हरकत की थी।
MP News : भोपाल। भोपाल में कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अधिकारी ने उसे बैड टच किया। महिला की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की धाराओं में केस दर्ज किया है। छेड़छाड़ की यह घटना बीती दोपहर में भोपाल कलेक्ट्रेट, पुराना सचिवालय के डी ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग के सहायक संचालक ने महिला कर्मचारी को ऑफिस की सीढ़ियों पर अकेला पाकर गंदी हरकत की थी।
MP News : पीड़िता देर रात पति के साथ कोहेफिजा थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी अधिकारी पिछले कुछ सालों में कई महिला कर्मचारियों के साथ गंदी हरकत कर चुका है। वह महिलाओं को चैंबर में बुलाकर बैड टच करता था। इतना ही नहीं महिला कर्मचारियों पर अकेले में मिलने का दबाव भी बनाता था। इसकी इंटरनल विभागीय शिकायत भी की गई थी। इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 74, 75 और 78 में मामला दर्ज किया है। महिला के पति के अनुसार मनोज चौधरी साल 2016 के पहले से यहां पदस्थ है और कई अन्य महिलाओं को भी वह इस तरह से परेशान कर चुका है।
MP News : इधर सूत्रों की मानों तो जब पीड़िता महिला छेड़छाड़ की शिकायत करने संयुक्त संचालक के पास पहुंची तो कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाय उन्होंने महिला से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने सिर्फ टच ही तो किया है इससे क्या होता है। पीड़िता महिला के पति का आरोप है कि पिछले 3 सालों से मनोज चौधरी उनकी पत्नी के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उसकी शिकायत वह महिला आयोग में भी कर चुके हैं। साथ ही मनोज चौधरी के डिपार्टमेंट के संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के भी मामला कई बार संज्ञान में लाया गया है लेकिन कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार नही।
Related Posts
More News:
- 1. Rajnath Singh: स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम को रक्षा मंत्री ने बताया गेम-चेंजर, रूस के S-400 को टक्कर देगा भारत का प्रोजेक्ट कुशा
- 2. Singhania Buildcon : हेलो कोरबा..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 04 से 06 जून तक आपके शहर कोरबा में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
- 3. CG News : खेत में गिरा था बिजली खंभा, करंट की चपेट में आने से 18 मवेशियों की मौत, गांव में आक्रोश
- 4. PM Modi Europe Tour For G7 Summit : पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, G7 Summit में होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

