Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नक्सलियों के प्रेशर IED के हमले में मादा भालू और दो शावकों की मौत, दो दिन पहले ग्रामीण की भी हुई थी मौत...

इस घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

नक्सलियों के प्रेशर IED के हमले में मादा भालू और दो शावकों की मौत, दो दिन पहले ग्रामीण की भी हुई थी मौत...
X

CG News : दंतेवाड़ा। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की कायराना हरकतों के कारण अब इंसान ही नहीं, जानवर भी अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के कौशलनार के जंगल से सामने आया है, जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके दो बच्चे मारे गए। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए मादा भालू के रास्ते में IED लगाया था।

CG News : विस्फोट में मादा भालू की मौके पर मौत हो गई, और उसकी मौत के बाद भोजन न मिलने के कारण उसके दो बच्चे भी भूख से मर गए। यह घटना दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय द्वारा पुष्टि की गई है। पिछले दो दिनों में हुई एक और मौत कौशलनार के जंगल में यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई। दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक ग्रामीण IED की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुका था। इस घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

CG News : वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए अपनी टीम को मौके पर भेज दिया है। नक्सलियों की ओर से लगातार किए जा रहे इन हमलों ने स्थानीय जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, और सुरक्षा बल इन हमलों को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire