Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

छात्रों के पैसे हड़प कर फरार होने वाले एमडी व सीईओ सहित चार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज, खोजबीन शुरू...

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है।

छात्रों के पैसे हड़प कर फरार होने वाले एमडी व सीईओ सहित चार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज, खोजबीन शुरू...
X

MP News : भोपाल। जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग संस्थान के एमडी,सीईओ, सीएफओ व भोपाल हैड के खिलाफ एमपी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जालसाजी के आरोपी भोपाल ब्रांच के करीब 700 छात्रों की करोड़ों रुपए की फीस लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। फिलहाल कोचिंग में ताला डला हुआ है। तीन दिन पहले दर्जनों छात्र और उनके अभिभावक एमपी नगर थाने पहुंचे थे और लिखित शिकायती आवेदन पुलिस दिया था। आवेदन जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है।

MP News : पुलिस के मुताबिक शनिवार 14 दिसंबर की सुबह करीब दो दर्जन से अधिक छात्र और उनके अभिभावक एमपी नगर थाने पहुंचे थे। शुक्रवार को भी करीब दस पीड़ित थाने आए थे। सभी ने शिकायती आवेदन दिया था।बताया जा रहा है कि फिटजी कोचिंग की भोपाल शाखा में करीब 700 छात्रों ने एडमिशन लिया हुआ है। इसी साल जुलाई और अगस्त माह में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस भी जमा करा ली गई थी जबकि कुछ छात्रों से माहवार और किश्तों में पैमेंट लिया जाता है। कोचिंग बंद होने से छात्र और उनके परिजनों में रोष व्याप्त है।

MP News : कलेक्टर तक पहुंचा यह मामला-

इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई की तैयारी कराने वाली फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 10 दिन से बंद हैं। कोचिंग के एक फैकल्टी का कहना है कि यहां टीचर्स का सैलरी को लेकर इश्यू था। वेतन नहीं मिलने से उन्होंने कोई दूसरा ग्रुप ज्वाइन कर लिया है। दूसरी ओर यह मामला भोपाल कलेक्टर तक भी पहुंच गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire