Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

9वी नेशनल साइबर पॉक्सीलॉजी कॉफ्रेंस-2025 का आयोजन, बच्चों को साइबर वैलनेस के बारे में दी जानकारी

इस दौरान स्टूडेंट्स को साइबर वेलनेस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

9वी नेशनल साइबर पॉक्सीलॉजी कॉफ्रेंस-2025 का आयोजन, बच्चों को साइबर वैलनेस के बारे में दी जानकारी
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में बुधवार को 9वीं नेशनल साइबर पॉक्सीलॉजी कॉफ्रेंस 2025 का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 400 से अधिक स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने भाग लेकर सायबर से जुड़ी सावधानियों की बारीकियों को सीखा। इस दौरान स्टूडेंट्स को साइबर वेलनेस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

MP News : इस में मप्र सहित देश के करीब 21 स्पीकरों द्वारा छात्रों को साइबर तकनीकी से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह देकर उन्हें हमेशा सावधान रहने के लिए कहा गया। इस मौके पर उनमेश जोशी और रिजवान शेख जैसे एक्सपर्ट स्पीकरों ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के कई जिलों से आए छात्रों से साइबर वेलनेस को लेकर विस्तृत चर्चा की।

MP News : छात्रों को वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तार से समझाया, ताकि वे आजकल होने वाले फ्रॉड से बच सकें और दूसरों को बचा सकें। इस कॉफ्रेंस में छात्रों से डिजीटल थेरेटस और चैलेंजूस के बार में डिस्कशन कर इसमें उपजने वाली भ्रांतियों को भी दूर किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire