Begin typing your search above and press enter to search.
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल: भोपाल में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल परिसर में बने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था और ऐशबाग का रहने वाला था। पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्र डिप्रेशन से गुजर रहा था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सेंट जोसेफ स्कूल से डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मृतक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


