Top
Begin typing your search above and press enter to search.

स्कूल में 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से अचानक मौत, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल...

यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि दिल दहला देने वाली भी है।

स्कूल में 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से अचानक मौत, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल...
X

Ahmedabad News : अहमदाबाद। देशभर में इन दिनों अचानक मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच। एक और चौंकाने वाली घटना गुजरात के अहमदाबाद से सामने आई है, जहां एक 8 साल की बच्ची की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि दिल दहला देने वाली भी है।

Ahmedabad News : गुजरात के एक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची रोज की तरह स्कूल आई थी। जैसे ही वह अपनी क्लास रूम की ओर बढ़ने लगी, अचानक उसे बेचैनी महसूस होने लगी और वह गैलरी में ही रुक गई। कुछ पल बाद, वह एक कुर्सी पर बैठ गई, लेकिन हालत और बिगड़ गई और वह गिरने लगी। उसका शरीर असहज रूप से कांपने लगा और कुछ ही पलों में बच्ची जमीन पर गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ahmedabad News : यह घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो वायरल हो गया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची बैग टांगे गैलरी में चल रही थी, तभी वह असहज होकर रुक जाती है और कुर्सी पर बैठकर बेचैन हो जाती है। कुछ ही सेकंड्स में वह गिर पड़ती है। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

Ahmedabad News : हार्ट अटैक से मौत: क्या है कारण?
यह पहली बार नहीं है जब किसी बच्चे या जवान की अचानक मौत हुई हो। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग बिना किसी पूर्व चेतावनी के हार्ट अटैक का शिकार हो गए। जिनमें से अधिकांश मामले युवा वर्ग के हैं, जो पूरी तरह से स्वस्थ दिखते थे। वर्तमान में इस प्रकार की मौतों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मानसिक तनाव, असमय जीवनशैली, खराब खानपान, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हो सकती हैं।

Ahmedabad News : सीपीआर देने की विधि-
इस तरह की घटनाओं में तत्काल सहायता देना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको किसी को हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दें, तो सबसे पहले उसे ज़मीन पर लिटा कर सीपीआर देना चाहिए। यदि आप सीपीआर की विधि जानते हैं, तो इसका अभ्यास करें और मदद आने तक इसे जारी रखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire