Assam Coal Mine Rescue: पिछले 72 घंटों से फंसे है 8 मजदूर, उच्च क्षमता का मोटर पंप से निकाला जा रहा है पानी, नौसेना और एनडीआरएफ के प्रयास अब तक बेनतीजा
Assam Coal Mine Rescue: असम: असम के दीमा हसाओ जिले के उमरांगशु इलाके में कोयला खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना, एनडीआरएफ, और सेना के गोताखोरों का बचाव अभियान जारी है। खदान में 8 मजदूर पिछले 72 घंटों से फंसे हुए हैं। बुधवार को विभिन्न टीमों ने दिनभर प्रयास किए, लेकिन अब तक मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला है। विशाखापत्तनम से आई नौसेना की टीम ने सोनार इमेजिंग उपकरण और कैमरे लगे रिमोट ऑपरेटेड वाहन के जरिए खदान में तलाशी ली।
Assam Coal Mine Rescue: सुबह एनडीआरएफ और सेना की 21 पैरा यूनिट के गोताखोरों ने खदान में उतरकर एक मजदूर का शव बरामद किया था। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एन के तिवारी ने बताया कि दिनभर में 6 बार खदान में खोज की गई, लेकिन अन्य मजदूरों का पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ अधिकारी की माने तो नौसेना के गोताखोरों ने खदान के बिल्कुल नीचे तक कैमरे लगे उपकरण से तलाश की, लेकिन वहां विजिबिलिटी नहीं होने के कारण कोई चीज पता नहीं चल सकी. खदान की गहराई लगभग 320 फीट है, जिसमें 100 फीट तक पानी भरा हुआ है।
Assam Coal Mine Rescue: मलवे के कारण सतह तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पानी निकालने के लिए बड़े पंप लगाए गए हैं। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एन के तिवारी ने बताया कि गोताखोर करीब 9 बजे शव लेकर बाहर आए। इसके बाद दिनभर विभिन्न टीमों ने 6 बार खदान में जाकर तलाशी ली, लेकिन कोई अन्य मजदूर नहीं मिला। असम सरकार ने 9 फंसे मजदूरों की सूची जारी की है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि संख्या अधिक हो सकती है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
मजदूरों की सूची-
खुसी मोहन राय, माजेरगांव, थाना फकीरग्राम, जिला: कोकराझार, असम-
संजीत सरकार, रायचेंगा, जिला: जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल-
जाकिर हुसैन, 4 नंबर सियालमारी खुटी, थाना दलगांव, जिला: दर्रांग, असम-
सर्पा बर्मन, खलिसनिमारी, थाना गोसाईगांव, जिला: कोकराझार, असम-
मुस्तफा शेख, बागरीबारी, पीएस दलगांव, जिला: दर्रांग, असम-
लिजान मगर, असम कोयला खदान, पीएस उमरांगसो, जिला: दिमा हसाओ, असम-
सरत गोयारी, थिलापारा, बताशीपुर, डाकघर पनबारी, जिला: सोनितपुर, असम-
गंगा बहादुर श्रेठ, रामपुर (दुम्मना-2 भिजपुर), पीएस थोक्सिला, जिला: उदयपुर, नेपाल-
हुसैन अली, बागरीबारी, थाना श्यामपुर, जिला: दर्रांग, असम-

