Begin typing your search above and press enter to search.
सीएम के ओएसडी समेत 7 आईपीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर: यहां देखें लिस्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार रात एक बड़े फेरबदल के तहत सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित अन्य उच्च अधिकारियों के पद बदल दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, इंदौर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह उज्जैन के आईजी आईपीएस संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
इसी के साथ, जबलपुर के एसपी आईपीएस आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त आईपीएस जगदीश डाबर को बड़वानी का नया एसपी बनाया गया है, जबकि बड़वानी के एसपी आईपीएस पुनीत गहलोत को देवास का एसपी नियुक्त किया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


