Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

आरओबी निर्माण कार्य में बाधा बन रही 63 दुकानों को तोड़ा, व्यापारियों ने जताई नाराजगी...

जिसको लेकर प्रशासन द्वारा गुरुवार को ब्रिज के कार्य में बाधित दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

आरओबी निर्माण कार्य में बाधा बन रही 63 दुकानों को तोड़ा, व्यापारियों ने जताई नाराजगी...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में निर्माण कार्य जारी है। इस बीच निर्माण कार्य के बीच बाधा बना रहे अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। आज भोपाल नगर निगम के साथ पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने संत नगर बैरागढ़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दरअसल संत हिरदाराम नगर -फाटक रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा गुरुवार को ब्रिज के कार्य में बाधित दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

MP News : संयुक्त कलेक्टर आदित्य जैन के साथ संबंधित अधिकारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो व्यापारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी कहा सुनी हुई। जिसको शांत करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही,थाना प्रभारी कंवलजीत रंधावा व पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया। व्यापारियों का कहना है कि हमे विस्थापित किए बिना ही यहां से हटाया जा रहा है।

MP News : प्रशासन की इस कार्रवाई से फाटक रोड के व्यापारी नाराज एवं असंतुष्ट नजर आए, दूसरी और प्रशासनिक अधिकारियों को देख व्यापारी विधायक रामेश्वर शर्मा से गुहार लगाने पहुंचे जिस पर विधायक शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए ब्रिज के नीचे दुकानें देने की बात कही। लंबे समय तक चली कहां सनी के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से लगभग 63 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire