Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
फिट रहने के लिए 6 हजार धावकों ने आर्मी मैराथन में लगाई दौड़
- Rohit banchhor
- 19 Jan, 2025
भारतीय सेना के तत्वाधान में 'आर्मी मैराथन 2025' का आयोजन रविवार को किया गया।
MP News : भोपाल। एमपी टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के तत्वाधान में 'आर्मी मैराथन 2025' का आयोजन रविवार को किया गया। ये मैराथन योद्धा स्थल द्रोणाचल (एयरपोर्ट रोड) से शुरू होकर लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा (वीआईपी रोड), कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए वापस योद्धा स्थल पर समाप्त हुई। सेना के जवानों, अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिकों, युवक युवतियों व आमजन 'आर्मी मैराथन' दौड़ में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी धावकों का हौसला अफजाई किया। योद्धा स्थल से पहली कैटेगरी 21 किमी की दौड़ शुरू हुई। यह आयोजन सेना दिवस और विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है। मैराथन में करीब 6 हजार धावक शामिल हुए।
MP News : मैराथन तीन कैटेगरी 21.09 किमी, 10 किमी और 5 किमी में आयोजित हुई हुई थी। मैराथन में 10 किमी कैटेगरी में भाग लेने पहुंचे पैरा कमांडो अशोक तिवारी 7वीं बटालियन से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि दुश्मनों से लड़ते हुए उनके शरीर में अब तक 7 जगह फैक्कर है और 4 जगह गोलियां लगीं है, फिर भी वे देश को फिट और हिट बनाने के लिए समर्पित हैं। 3 कैटेगरी में हुई इस मैराथन में आकर्षक प्रायोजित पुरस्कारों के अलावा 10 लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार भी दिए गए। हाफ मैराथन में अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं के लिये 5 लाख 30 हजार रुपए, 10 किमी कैटेगरी में अलग-अलग आयु वर्ग के बिजेताओं को 2 लाख 64 हजार रुपए और 5 किमो में कैटेगरी 1 लाख 87 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए।

MP News : सेना पर हमे बहुत गर्व : सीएम
भोपाल स्थित द्रोणांचल में आर्मी मैराथन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी से पहले कुछ लोग सोचते थे कि देश आजाद हो जाएगा तो सेना और पुलिस को संभालेगा कौन? लेकिन, आज हम सभी को अपने देश की सेनाओं और सुरक्षा बलों पर गर्व है। भारत के साथ आजाद होने वाले कुछ देशों में सेना का दखल राजनीतिक अस्थिरता पैदा करता रहता है। भारत में राजनैतिक सिचुएशन चाहे जैसी भी रही है, हमारी सेना अपने मूल कार्यों, मूल स्वरूप में ही कार्य करती रही। सेना ने राजनैतिक कार्यों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। यही बात देश ही नहीं पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र को गौरवान्वित करती है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेना ने सेना दिवस पर मैराथन का अच्छा आयोजन किया। सेना की अपनी सीमाएं होती हैं, मुझे पता चला कि यहां बेटों को पुरस्कार में अधिक राशि दी जा रही है और बेटियों को कम। मैंने निर्णय लिया है कि बेटों के बराबर ही बेटियों को पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया को भारतीय सेना पर नाज है। कठिन से कठिन कार्यों, जिसे कोई नहीं कर पाता, उसे भारतीय सेना चुटकियों में कर देती है। देश पर जब भी प्राकृतिक आपदा-विपदा आती है, सेना का सदैव सहयोग लिया जाता है।

MP News : भारतीय सेना की गहराई समुद्र से भी अधिक है, और ऊंचाई आसमान छूती है। तत्परता और साहद ऐसा कि जो कोई नहीं कर पाता, उसे हंसते- हंसते कर दिखाते हैं। सेना के इसी अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम से हर भारतीय को अपने सेना पर गर्व है। भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा इस आर्मी मैराथन का आयोजन सेना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इस दिन जनरल केएम करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे।
Related Posts
More News:
- 1. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 2. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 3. UP: सीमा राजभर बनीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

