Create your Account
खजुराहो में 20 से 26 फरवरी तक होगा 51वां खजुराहो नृत्य समारोह, बुंदेली नृत्य को मिलेगा मंच, स्थानीय शिल्पकार प्रदर्शित करेंगे अपनी कला
भोपाल। मध्य प्रदेश की यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो में 51 वां सात दिवसीय खजुराहो नृत्य समारोह मंदिर प्रांगण में 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 20 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा करेंगे। इस मौके पर पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन,संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग धर्मेंद्र सिंह लोधी और प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिरों की दिव्य आभा में संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश पर्यटन एवं जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से 51वां खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन 20 से 26 फरवरी, 2025 तक किया जाना है।
7 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खजुराहो स्थित कंदरिया महादेव मंदिर एवं देवी जगदंबा मंदिर के मध्य मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समागम की भव्यता इस वर्ष अपने उरूज पर होगी। समारोह में इस वर्ष कई नए आयाम तथा अनुषांगिक गतिविधियां जोड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में नृत्य प्रस्तुतियां प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारम्भ होंगी। विभाग द्वारा सभी प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्यों यथा कथक, भरतनाट्यम, बुंदेली नृत्य,कुचीपुड़ी, ओडिसी आदि के साथ सबसे लम्बा वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) प्रस्तुति की जा रही है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने का प्रयास रहेगा। जिसमें निरन्तर 24 घंटे से भी अधिक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी।
यह गतिविधि आदिवर्त संग्रहालय, खजुराहो में होगी। गतिविधि का शुभारम्भ 19 फरवरी, 2025 को दोपहर 2:00 बजे होगा जो निरन्तर 20 फरवरी, 2025 को सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसका नृत्य निर्देशन/संयोजन कथक नृत्यांगना तथा फिल्म अभिनेत्री प्राची शाह, मुम्बई एवं संगीत निर्देशन/संयोजन कौशिक बसु, मुम्बई द्वारा किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से 5-5 कलाकारों के मान से 25 ग्रुप तैयार किये जायेंगे, जिसमें लगभग 125 कलाकार प्रतिभागिता करेंगे। विभागीय संगीत महाविद्यालय/विश्वविद्यालय एवं नृत्य के वरिष्ठ कलागुरुओं के साधनारत शिष्यों को प्रस्तुति के लिए अमांत्रित किया गया है। इसके अलावा एकदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम, नेचर वॉक,खजुराहो विलेज टूर, ई बाइक टूर,वाटर स्पोर्ट, हॉट एयर बैलून और फेम टूर भी वहां आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
- 2. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 3. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

