Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

32 फीट गहरे ट्यूबवेल में गिरा 5 साल का मासूम, 12 घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान...

गांव वालों ने बताया कि बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

32 फीट गहरे ट्यूबवेल में गिरा 5 साल का मासूम, 12 घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान...
X

Rajasthan News : झालावाड। राजस्थान के झालावाड जिले के पाडला गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। गांव के एक किसान के 5 साल के बेटे प्रहलाद ने अपने ही खेत में खेलते हुए ट्यूबवेल के लिए खोदे गए 32 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने 12 घंटे तक बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन रात 3.40 बजे जब उसे बाहर निकाला गया तो वह मृत पाया गया।

Rajasthan News : बता दें कि घटना रविवार को दोपहर के समय घटी। किसान कालूलाल बागरी ने चार दिन पहले अपने खेत में ट्यूबवेल खुदवाया था, लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण उन्होंने दूसरी जगह खुदाई कराई। पहले वाले गड्ढे को सिर्फ एक पत्थर से ढककर छोड़ दिया गया था। रविवार को कालूलाल का बेटा प्रहलाद खेलते हुए उसी पत्थर पर बैठ गया, लेकिन अचानक पत्थर गड्ढे में गिर गया और बच्चा भी उसमें जा गिरा। गांव वालों ने बताया कि बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Rajasthan News : उन्होंने रस्सी के सहारे बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की और उसे पानी भी पिलाया। कुछ देर के लिए बच्चा रस्सी पकड़कर ऊपर भी आया, लेकिन उसका हाथ फिसल गया और वह फिर से नीचे चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Rajasthan News : हालांकि, गड्ढे में फंसे पत्थर के कारण बच्चे को निकालने में काफी दिक्कतें आईं। शाम तक बच्चे की सांसें चलती रहीं, लेकिन रात होते-होते उसकी हालत बिगड़ने लगी। आखिरकार, रात 3.40 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था। बच्चे के शव को डग सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल झालावाड भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire