Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
अलग अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठग लिए 5 करोड़, गिरोह का हुआ पर्दाफाश
रायपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नौकरी के झांसे में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 65 से अधिक बेरोजगारों को शिकार बनाया और 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की।
मामला फरवरी 2021 का है, जब प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई कि देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी ने बड़े अधिकारियों से संपर्क का दावा कर उनसे और अन्य पीड़ितों से 25-25 लाख रुपए लेकर नौकरी नहीं लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने देवेंद्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया।
हाल ही में आरोपी कपिल देशलहरे को भी पकड़ा गया, जिसने स्वीकार किया कि उसने 30 लाख रुपए लेकर स्वप्निल दुबे को दिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया और उसके बैंक खातों में 15 लाख रुपए होल्ड कराए। अब तक 25 से अधिक पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: होली के दिन रामनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान
- 2. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
- 3. CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती का गूंजा मुद्दा, विपक्ष ने लाया स्थगन, देखें लाइव
- 4. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

