Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने दिसंबर तक 41 ई-चेकगेट लगेंगे...
परियोजना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खनिज परिवहन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के 4 स्थानों पर ई चेकगेट स्थापित कर कार्य शुरू कर दिया गया है।

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अवैध परिवहन रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित 41 ई-चेकगेट की स्थापना की जा रही है। इन ई-चेकगेटों पर वेरीफोकल कैमरा, आरएफआईडी लीडर, ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रीडर की सहायता से खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की जाएगी। परियोजना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खनिज परिवहन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के 4 स्थानों पर ई चेकगेट स्थापित कर कार्य शुरू कर दिया गया है।
MP News : अवैध परिवहन की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर भोपाल में कमांड एवं कंट्रोल सेंटर और जिला भोपाल एवं रायसेन में जिला कमांड सेंटर स्थापित किए गए हैं। दिसंबर, 2024 तक सभी 41 ई- चेकगेट की स्थापना किए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपग्रह और ड्रोन आधारित परियोजना भी शुरू की गई है। इसके द्वारा प्रदेश की सभी 7 हजार खदानों की जियो टैग कर खदान क्षेत्र का सीमांकन किया गया है।
MP News : यह परियोजना पूर्ण रूप से लागू होने पर अवैध खनन को चिह्नित कर प्रभावी रोकथाम की जा सकेगी। परियोजना के लागू होने पर स्वीकृत खदान के अंदर थ्री-डी इमेजिंग एवं वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस कर उत्खनित खनिज की मात्रा का सटीक आंकलन किया जा सकेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


