Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड पहले ही भेजा गया था जेल...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या के पीछे के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया।

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड पहले ही भेजा गया था जेल...
X

CG News : फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना पुलिस ने 22 वर्षीय मृतिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी युवराज साहु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। मृतिका के परिजनों ने 23 अक्टूबर 2024 को फरसगांव थाना में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि मृतिका ने अपने घर में म्यार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या के पीछे के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया।

CG News : पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि मृतिका और युवराज साहु के बीच पिछले 6 वर्षों से एक रिश्ते की शुरुआत हुई थी, जिसमें युवराज ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था, लेकिन प्यार में धोखा देने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी युवराज ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों, भुनेश्वर साहु, पन्नू साहु, अनिता साहु और कामता उर्फ कांता साहु की मदद से मृतिका को लगातार धमकी दी थी, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई।

CG News : इस आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire