Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बिना मेहरम वाली 34 महिलाओं को मिलेगा हज पर जाने का मौका, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी की सूची

Vpb
बिना मेहरम वाली 34 महिलाओं को मिलेगा हज पर जाने का मौका, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी की सूची
X

भोपाल। इस साल हजयात्रा पर बिना मेहरम यानि बिना पुरुष साथी के हज पर जाने वाली महिलाओं में मप्र की 34 महिलाएं भी शामिल रहेंगी। जानकारी के मुताबिक हज-2025 हेतु मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं, जिनके मेहरम हज-2025 में सफल घोषित हो चुके हैं और उन्होंने हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा जारी मेहरम प्रकरण के अंतर्गत आवेदन किया था। जिसके अतंर्गत हज-2025 हेतु मेहरम श्रेणी में हज कमेटी ऑफ इंडिया को कुल 739 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे।

जिनमें से कुल 711 आवेदन पात्र पाए गए। उक्त प्राप्त आवेदनों की संख्या 500 से अधिक होने कारण हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा लाटरी यानि कुर्रा के माध्यम से 500 महिला आवेदकों का चयन कर सूची जारी की गई है। जिनमें एमपी की 34 महिला आवेदकों का चयन हुआ है। इन चयनित महिला आवेदकों को पहली एवं दूसरी किश्त की कुल राशि 2 लाख 72 हजार 300 रुपए जमा करना पड़ेगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से अंतिम तारीख 30 दिसंबर तक ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म मय दस्तावेज, मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की प्रति स्व-हस्ताक्षरित, पे-इन- स्लप/ऑनलाइन रिसिप्ट एक जनवरी तक मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा करना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire