Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

लाड़ली बहनों के खातों में आई 20 वी किस्त,सीएम बोले- वह केजरीवाल नहीं झूठेलाल है, कांग्रेस को नहीं आ रही नींद

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के लिए 355 करोड़ की राशि खातों में डाली गई।

लाड़ली बहनों के खातों में आई 20 वी किस्त,सीएम बोले- वह केजरीवाल नहीं झूठेलाल है, कांग्रेस को नहीं आ रही नींद
X

MP News : भोपाल। युवा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को डबल सौगात दी है। राजधानी भोपाल के समीप कालापीपल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख हितग्राही महिलाओं के खाते में योजना की 20 वी किस्त के रूप में सिंगल क्लिक से 1553 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिलिंग की 27 करोड़ की राशि भी उनके खातों में अंतरित की। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के लिए 355 करोड़ की राशि खातों में डाली गई।

MP News : सिंगल क्लिक से राशि स्थानांतरित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के साथ आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। साथ ही शाजापुर जिले के कई गांव के नाम बदलने पर भी अपनी सहमति दी।कार्यक्रम को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "लाड़ली बहना की राशि को उनके खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। गैस रिफिलिंग सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि "अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं कि मध्य प्रदेश में पैसा मिलना बंद हो गया। केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं,वह देख लें कि मध्य प्रदेश में हर महीने रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

MP News : प्रदेश की बहनों के खातों में हर माह योजना के पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का काम करते हैं। कांग्रेस में चुनाव के समय कहा था कि चुनाव हो जाने के बाद राशि नहीं आएगी जबकि आज 20 वी किस्त जारी की जा रही है। मध्य प्रदेश में हर महीने रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। उसको देखकर कांग्रेस और केजरीवाल को नींद नहीं आ रही है।

MP News : गांवो के नए नाम सोचकर रखें,जल्द बदलेंगे -
लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर कलापीपाल शहर में आयोजित हुए कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिस स्थान पर मैं खड़ा हूं इसका नाम कालापीपल है। सीएम ने कहा कि यह नाम किसने रखा है? क्योंकि मैंने तो आज तक कभी भी काले कलर का पीपल नहीं देखा है। पीपल तो हमेशा हरा भरा ही होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नया नाम सोच कर रखो जल्द ही इसका नाम बदलेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के नाम बदलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर मछनाई,ढाबला हुसैनपुर, खजूरी इलाहाबादी, निपानिया हशीमुद्दीन, उच्चावद, खलीलपुर के नाम बदले जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर जल्द ही नाम बदले जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire