Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

1st Test IND Vs NZ : भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, 46 रन पर ऑल-आउट, शर्मिंदगी का करना पड़ा सामना...

इससे पहले भारत का होम ग्राउंड पर न्यूनतम स्कोर 75 रन था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया गया था।

1st Test IND Vs NZ : भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, 46 रन पर ऑल-आउट, शर्मिंदगी का करना पड़ा सामना...
X
1st Test IND Vs NZ : बेंगलुरू। चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत की पूरी टीम 31.2 ओवर में केवल 46 रन पर ढेर हो गई। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक है।


1st Test IND Vs NZ : बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि यशस्वी जायसवाल 13 रन ही बना सके। भारतीय टीम का पतन 10वें ओवर में ही तय हो गया था। जब टीम ने सिर्फ 10 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। पांच भारतीय बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जो कि टीम की हालत को और खराब कर गया।


1st Test IND Vs NZ : सबसे बड़ा स्कोर में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 13 रनों के साथ दूसरे बड़े स्कोर पर रहे। बाकी बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा छूने में सफल नहीं रहा। भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे कम स्कोर 46 रन रहा, जो इस मैच में बना। इससे पहले भारत का होम ग्राउंड पर न्यूनतम स्कोर 75 रन था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया गया था।


1st Test IND Vs NZ : न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को जल्दी समेट दिया, जिससे भारतीय टीम को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire