Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

19th National Jamboree: योगी सरकार ने दिखाया युवाओं पर भरोसा, मुजफ्फरनगर दल का राजधानी में हुआ जोरदार उत्साहवर्धन

19th National Jamboree: योगी सरकार ने दिखाया युवाओं पर भरोसा, मुजफ्फरनगर दल का राजधानी में हुआ जोरदार उत्साहवर्धन
X

19th National Jamboree: लखनऊ। 19वीं नेशनल जम्बूरी में भाग लेने पहुंचे मुजफ्फरनगर के स्काउट्स एवं गाइड्स दल का लखनऊ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शुक्रवार को दल ने प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मंत्री ने न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनके ठहरने से लेकर भोजन और सुरक्षा तक की पूरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की।

19th National Jamboree: मुजफ्फरनगर से पहुंचे पूरे स्काउट्स-गाइड्स दल को 22 से 30 नवंबर तक मंत्री आवास पर ही ठहराया गया है, जिसकी व्यवस्था स्वयं मंत्री कपिल देव अग्रवाल की देखरेख में की गई है। उन्होंने कहा कि “ये बच्चे मेरे गृह जनपद के हैं, इनकी सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना मेरा दायित्व है।” मंत्री ने स्काउट्स-गाइड्स के अनुशासन और सेवा-भाव की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ मानती है।

19th National Jamboree: इस वर्ष आयोजित 19वीं नेशनल जम्बूरी में 4 देशों के 34,500 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर दल की सक्रियता और अनुशासन ने विशेष पहचान बनाई है। दल विभिन्न प्रतियोगिताओं और कौशल आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है।

19th National Jamboree: नेशनल जम्बूरी का समापन समारोह आज आयोजित होगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर को लेकर सभी स्काउट्स-गाइड्स में बेहद उत्साह और गर्व का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire