Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
बेमेतरा में बांस से बना 142 फीट ऊंचा टावर, जानें उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या दिया सन्देश
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विश्व बांस दिवस के अवसर पर बांस से बने सबसे ऊंचे टावर का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस टावर का लोकार्पण किया।
सृष्टि उद्योग कठिया द्वारा निर्मित इस बांस टावर की ऊंचाई 142 फीट है और इसका वजन लगभग 7400 किलोग्राम है। यह टावर एफिल टावर की तर्ज पर बनाया गया है और इसे बनाने में 10 से 11 लाख रुपये की लागत आई है।
बांस उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम
बेमेतरा में बने इस बांस टावर को विश्व में अपनी तरह का सबसे ऊंचा टावर माना जा रहा है और इसे भारत के बांस उद्योग के विकास और नवाचार के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इस टावर का उद्देश्य बांस के महत्व को प्रदर्शित करना और इसके आर्थिक तथा पर्यावरणीय लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
हरदीप सिंह पुरी ने पूर्वोत्तर भारत में बांस की क्षमता को सराहा
उधर, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी बांस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर हिस्से में लगभग साढ़े 5 करोड़ टन बांस मौजूद है, जो देश के कुल बांस संसाधनों का 66 प्रतिशत है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मंत्री पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय बांस मिशन किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक है।
पुरी ने यह भी बताया कि असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी में भारत की पहली 2-जी इथेनॉल बायो रिफाइनरी स्थापित की गई है, जो बांस से इथेनॉल का उत्पादन करेगी। इससे न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि यह कदम देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : STF कांस्टेबल के घर घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
- 2. UP IPS Transfer : यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- 3. SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 का लक्ष्य, वैभव-ध्रुव-लहुआन गोल्डन डक पर आउट
- 4. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

