Begin typing your search above and press enter to search.
ब्लॉक बागबाहरा के एल बी संवर्ग के 1300 शिक्षक महासमुंद में करेंगे धरना प्रदर्शन व रैली: विनोद यादव

बागबाहरा: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बागबाहरा के अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव मनीष अवसरिया, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्राकर,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दमयन्ती कौशिक एवम कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चक्रधारी ने विकासखंड बागबाहरा के अंतर्गत कार्यरत सर्व शिक्षक संवर्ग से 24 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11 बजे लोहिया चौक जिला मुख्यालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन और रैली हेतु उपस्थित होने की अपील की है।
प्रदेश प्रचार मन्त्री केशवराम साहू ,जिला संयोजक लालजी साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष सौरभ मेहरकुरे,ब्लॉक पदाधिकारी जितेन्द्र साहू एवम विद्याप्रसाद चन्द्राकर ने बताया कि शिक्षक एल बी संवर्ग की सेवाकाल की गणना 2018 से की जा रही है । 1998 से 2018 तक की कुल 20 वर्षो की सेवा को शून्य कर दिया गया है। जो कि शासन की अन्यायपूर्ण नीति है।ब्लॉक बागबाहरा के 1300 शिक्षक एल बी संवर्ग ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति पुरानी पेंशन को पूर्ण रूप से लागू करने ,पूर्ण पेंशन हेतु सेवा शर्त में 33 वर्ष की सेवा के स्थान पर केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन देने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की है।मांग पूरा नही होने पर आंदोलन और उग्र होगा और प्रदेश समस्त एल बी संवर्ग के शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिला पदाधिकारी लक्ष्मीधर चन्द्राकर, खगेश्वर पटेल,कौशल सोनकर ,सुबोध तिवारी प्रमोद चन्द्राकर ,खेमू प्रसाद दीवान,सनत साहू,अर्चना चन्द्राकर, विसंभर ठाकुर राजेन्द्र पांडे ,खगेश्वर राजपूत ने बागबाहरा ब्लॉक के समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग के साथियों से अपील की है कि आज ही अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,प्राचार्य एवम आहरण व संवितरण अधिकारी को सामूहिक अवकाश का आवेदन देकर 24 अक्टूबर 2024 को लोहिया चौक जिला मुख्यालय महासमुंद में उपस्थित होकर आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


