Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
11वीं में जो विषय पढ़ा उसी के आधार पर देनी होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, एमपी बोर्ड नहीं देगा संकाय बदलने का ऑप्शन
- Rohit banchhor
- 28 Dec, 2024
एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स 11वीं में संकाय या विषयों का चुनाव करते हैं।
MP News : भोपाल। एमपी बोर्ड इस बार 12वीं के छात्रों को संकाय बदलने का मौका नहीं देगा। स्टूडेंट ने 11वीं में जो विषय लिए हैं, उन्हीं विषयों से 12वीं की परीक्षा देनी होगी। इधर, 12वीं के विद्यार्थी सिर्फ 31 दिसंबर तक त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी एमपी बोर्ड ने स्टूडेंट पर 5 सौ रुपए का अर्थदंड लगाया है। बोर्ड ने इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स 11वीं में संकाय या विषयों का चुनाव करते हैं।
MP News : 11वीं में हायर मैथमेटिक्स बायोलॉजी, कॉमर्स, आर्ट्स, होम साइंस जैसे संकाय होते हैं। पहले स्टूडेंट्स 11वीं में हायर मैथमेटिक्स लेने के बाद 12वीं में इसके स्थान पर कॉमर्स या आर्ट्स ले सकते थे। तीन साल पहले तक 12वीं में संकाय बदलने की सुविधा दी जाती थी। पिछले साल भी कुछ विशेष प्रकरणों में विषय बदलने की सुविधा दी गई थी।
MP News : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया कि एमपी बोर्ड ने सत्र शुरू होने के दौरान ही गाइडलाइन जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी थी। जारी गाइडलाइन में संकाय बदलने की सुविधा बंद होने का उल्लेख किया गया था। अब केवल त्रुटि सुधार की सुविधा दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. POK violence: पीओके में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, रावलकोट हिंसा में 27 की मौत, 70 से अधिक घायल
- 2. Khan Sir: पटना फायरिंग मामला: वायरल वीडियो के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- 3. Delhi: दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वालों का बढ़ेगा बिल, डीईआरसी ने दी सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी
- 4. Airport Transit Visa: भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, जर्मनी ने खत्म की एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता, दूतावास ने की घोषणा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

