Top
Begin typing your search above and press enter to search.

11वीं के छात्र ने लाखों की ठगी को दिया अंजाम, लग्जरी लाइफस्टाइल पर उड़ाए 20 लाख, ऐसे हुआ भंडाफोड़

11वीं के छात्र ने लाखों की ठगी को दिया अंजाम, लग्जरी लाइफस्टाइल पर उड़ाए 20 लाख, ऐसे हुआ भंडाफोड़
X
अजमेर: अजमेर के नसीराबाद में 11वीं कक्षा के छात्र कासिफ मिर्जा ने दो महिलाओं से तीन महीने में 42 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कासिफ सोशल मीडिया के जरिए निवेश स्कीम बताकर लोगों को कम समय में दोगुना रिटर्न का लालच देता था। शुरुआत में रिटर्न देकर विश्वास जीतता और फिर बड़ी रकम ठग लेता।

कासिफ ने 2023 में दो दोस्तों के साथ मिलकर "लक्ष्मी इन्वेस्टमेंट" नाम से कंपनी बनाई और 4,000 रुपये की स्कीम से शुरुआत की। उसने 28 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया। ठगी में उसने रिश्तेदारों तक को नहीं बख्शा। कासिफ ने 5 बैंक खाते खुलवाए और सोशल मीडिया पर शिकार तलाशा।

21 मार्च 2024 को पीड़ित उषा राठौड़ और माला पथरिया ने कासिफ के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच में खुलासा हुआ कि कासिफ अब तक 80 लाख रुपये की ठगी कर चुका है, जिसमें से 20 लाख रुपये लग्जरी गाड़ियों, ब्रांडेड कपड़ों और होटल में खर्च किए।

पुलिस ने आरोपी के पास से नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप और एक लग्जरी कार बरामद की है। स्कूल के शिक्षकों ने कासिफ के पिता परवेज मिर्जा से उसकी लग्जरी गाड़ी की शिकायत भी की थी। हालांकि, परवेज ने बेटे को फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

कासिफ ने 4 सप्ताह में 6,199 रुपये, 6 सप्ताह में 15,499 रुपये, और 16 सप्ताह में 2,79,999 रुपये जैसे रिटर्न का लालच देकर लोगों को ठगा। वर्तमान में कासिफ पुलिस की रिमांड पर है। मामले की जांच जारी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire